फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: अतिक्रमण हटाने पर भड़के व्यापारी...नगर निगम कार्यालय में किया प्रदर्शन, भाग खड़े हुए अधिकारी

Sat, 26 Jul 2025 11:31 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अतिक्रमण  को लेकर नगर निगम की कार्रवाई से व्यापारियों में आक्रोश भड़क उठा। टीम ने अभियान चलाकर कई दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया। साथ ही कई दुकानदारों के टिनशेड को हाइड्रा मशीन से ढहा दिया था। 
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि के आसपास चला अतिक्रमण अभियान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में जन्मभूमि क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पर आक्रोशित नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के व्यापारियों ने शनिवार को नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों को आक्रोशित देख अधिकारी कार्यालय छोड़कर निकल गए। हालांकि विरोध बढ़ता देख अधिकारियों ने व्यापारियों का जब्त सामान वापस किया।
विज्ञापन


दरअसल, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को टीम ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र में अभियान चलाकर कई दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया। साथ ही कई दुकानदारों के टिनशेड को हाइड्रा मशीन से ढहा दिया था। टीम की कार्रवाई के बाद व्यापारी आक्रोशित हो गए। 

व्यापारियों का आरोप था कि वह स्वयं अतिक्रमण के विरोध में हैं, लेकिन नगर निगम ने बिना नोटिस दिए टिनशेड गिराए हैं। शनिवार को व्यापारी भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां नगर आयुक्त जग प्रवेश के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। 
विज्ञापन


माैके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारियों को शांत किया। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, नगर महामंत्री शशि भानु गर्ग, रामचंद्र खत्री, गुरमुख दास, महावीर मित्तल, राज नारायण, रवि मास्टर, श्रीकृष्ण जन्मस्थान व्यवसाय समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, मीणा लाल अग्रवाल आदि माैजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें