फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: हवा में लटक गईं तीन ट्राॅली, मच गई चीख-पुकार; पुलिस ने कंपनी के चार अधिकारियों पर दर्ज किया केस

Wed, 19 Mar 2025 09:35 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

रोपवे की ट्राॅली मंगलवार को फ्री हो गईं थीं। इस दौरान इमरजेंसी ब्रेक सिस्टम ने भी कार्य नहीं किया। इसके चलते हादसे की आशंका बन गई थी। मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
बरसाना रोप-वे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बरसाना में श्रद्धालुओं को श्रीराधारानी के सुगमता से दर्शन कराने के लिए बने रोप-वे में मंगलवार को हादसे के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। स्वतः संज्ञान लेते हुए बुधवार को कंपनी के 4 अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


कस्बे में राधारानी रोप-वे प्राइवेट लिमिटेड द्वारा रोप-वे का संचालन किया जाता है। इसका संचालन दर्शनार्थियों को श्रीराधारानी मंदिर तक पहुंचाने और वापस लाने के लिए किया जाता है। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे दर्शनार्थियों को रोपवे की तीन ट्राॅली के माध्यम से मंदिर से नीचे भेजा जा रहा था।

आरोप है रोपवे की मशीनरी का सही प्रकार से मेंटीनेंस न किए जाने के कारण रोपवे की ट्राॅली फ्री हो गयीं। इस दौरान इमरजेंसी ब्रेक सिस्टम ने भी कार्य नहीं किया। इससे तीनों ट्राॅली रोपवे के प्लेटफार्म से टकरा कर रुक गईं। 
विज्ञापन


ट्रालियों के शीशे टूट गए। ट्रॉली में बैठे लोगों को गंभीर चोट लगने की संभावना थी। चौकी प्रभारी अवधेश पुरोहित की तहरीर पर रोप-वे स्वामी अभयराज, संचालक अभयकरण, प्रभारी संजय सिंह तथा आपरेटर काजू के खिलाफ लापरवाही बरतने, और लोगों की सुरक्षा को संकट में डालने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें