सौंख। होली मिलन समारोह में एक ग्रामीण की पिटाई करने पर पूर्व प्रधान और उसके दो बेटों पर केस दर्ज कराया गया है।
गांव मगोर्रा में गत बुधवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया था। गांव के श्यामवीर सिंह भी इसमें शामिल होने पहुंचे। उनका आरोप है कि यहां प्रधानी के चुनाव को लेकर पूर्व प्रधान ने अपने दो बेटों के साथ उन्हें गालियां दीं और विरोध करने पर पीट दिया।
जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित श्यामवीर ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान मानपाल सिंह सहित उनके दो पुत्रों प्रशांत व विक्रांत के खिलाफ थाना मगोर्रा में केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।