फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सिपाही के खिलाफ पत्नी के उत्पीड़न का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रिफाइनरी। सिपाही पति द्वारा पत्नी का उत्पीड़न किए जाने के मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद रिफाइनरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिफाइनरी थाना पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर जालौन के एसएसपी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

आरोपी सिपाही जालौन के थाना कालपी में तैनात हैं। कोयला अलीपुर निवासी पूरनमल ने अपनी पुत्री रेनू की शादी सन 2020 में अमरपुर काॅलोनी निवासी सिपाही कमल सिंह से की थी। रेनू का आरोप है कि सिपाही शादी के बाद से ही उसका उत्पीड़न कर रहा है। अपने सर्विस रिकॉर्ड में अभी तक उसका कोई कागजात नहीं लगाया है।
पीड़िता का आरोप है कि जालौन पुलिस के अधिकारी सिपाही का पक्ष ले रहे हैं। वह जालौन के एसएसपी से मिली थी, उन्होंने भी उसे फटकार कर भगा दिया। महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद उसकी रिपोर्ट दर्ज हुई है। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें