फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: निगम की टीम से जबरन कुत्ते छुड़वाने वाले 20 लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम की टीम द्वारा पकड़े गए लावारिस कुत्तों को जबरन छुड़वाने के मामले में पुलिस ने गोरक्षक दल का कार्यकर्ता बताने वाले दो नामजद समेत 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल पुलिस वीडियो के माध्यम से आरोपियों की शिनाख्त में जुटी है। इधर, निगम की टीम कुत्ताें को पकड़ने के लिए छावनी परिसर की खाक छान रही है। हालांकि चार कुत्तों को पकड़ने में सफलता मिली है।
विज्ञापन

एबीसी सेंटर के डॉक्टर कृष्णा ने बताया कि विवाद के दौरान गाड़ी में 15 कुत्ते थे। इनमें से पांच कुत्तों की ही नसबंदी और रैबीज वैक्सीनेशन हुआ था। रविवार को डॉग कैचिंग टीम ने छावनी परिसर में कुत्तों की तलाश की, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। इधर, डॉग कैचिंग वाहन चालक मनोज की तहरीर पर सदर थाने की पुलिस ने गौरव, कपिल समेत 15 से 20 अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसके साथ ही दो वाहनों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट में बताया कि इन आरोपियों ने शनिवार को सदर ब्लॉक के निकट डॉग कैचिंग की गाड़ी में बंद लावारिस कुत्तों को जबरन छुड़वा कर भगा दिया था। साथ ही टीम और डॉक्टर के साथ हाथापाई भी की थी।
सीओ आशना चौधरी ने बताया कि वीडियो के माध्यम से आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। कुछ को वाहन नंबरों से भी तलाश जा रहा है। सरकारी काम में बाधा डालने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें