फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार ने बाइक को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन कट के निकट यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार ने गुरुग्राम से प्रतापगढ़ जा रहे बाइक सवारों में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने भांजे को मृत घोषित कर दिया, जबकि मामा का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, प्रतापगढ़ के थाना लालगंज क्षेत्र के रानीगंज कैथौला निवासी अंकित पटेल अपने भांजे राहुल के साथ शनिवार को गुरुग्राम से घर जा रहे थे। इसी दौरान वृंदावन कट पर यमुना एक्सप्रेस-वे पर गलत दिशा में आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में मामा-भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां भांजे राहुल की मृत घोषित कर दिया। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। दूसरे घायल की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें