फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: खड़े ट्रक में घुसी कार, दो की मौत, एक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत एनएच-19 पर दिल्ली आगरा हाइवे पर सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से कार घुस गई। भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार में तीन लोग सवार थे। मृतकों की पहचान पन्नर, औरैया निवासी श्रवण अवस्थी व दिल्ली निवासी शुभम के रूप में हुई है। वहीं मधुपुर, अयोध्या निवासी शिवम पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया कि तीनों युवक दिल्ली में शिवम पांडेय की बहन को छोड़ने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 10:50 बजे जैंत थाना क्षेत्र में उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी।
हादसे की सूचना मिलते ही पीआरवी और थाना प्रभारी जैंत उमेश चंद्र त्रिपाठी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को थाने में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें