फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: हाईवे पर कार में लगी आग, दूर भागकर भाई-बहनों ने बचाई जान; दिल्ली से धौलपुर जा रहे थे

Wed, 03 Apr 2024 01:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

हाईवे पर कार में आग लग गई। कार सवार भाई-बहनों ने दूर भागकर जान बचाई। यह लोग दिल्ली से धौलपुर जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। 
विज्ञापन
कार में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार को हाईवे पर कार में आग लग गई। आग लगने पर कार सवार तीन लोग दूर भागे। आग की घटना देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस और दमकलकर्मी भी पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


घटना जैंत थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुई। दिल्ली के संगम विहार निवासी आदित्य ने बताया कि वह अपने भाई और बहन के साथ धौलपुर जा रहे थे। यहां पहुंचने पर पहले गाड़ी के ब्रेक काम करना बंद कर दिए। इस पर उसने चेक करने के लिए गाड़ी रोककर बोनट खोला।

बोनट खोला तो कार में आग पकड़ ली। शार्ट सर्किट से आग लगना लग रहा है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें