फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पानी भरे गड्ढे में गिरी गाड़ी, 5 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतपुर। अलवर से उत्तर प्रदेश के आगरा बरात में जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी के सामने अचानक कुत्ता आ गया। चालक से नियंत्रित हुई गाड़ी पलटा खाते हुए पानी के गड्ढे में जा गिरी। इसमें दूल्हे के मामा और भाइयों समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर पांचों के शव परिजन को सौंप दिए।
विज्ञापन


हादसा बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे डीग-भरतपुर मार्ग पर आरटीओ कार्यालय के पास हुआ। डीग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से गाड़ी को पानी से बाहर निकाला गया। डीएम उत्सव कौशल, एसपी राजेश कुमार मीणा और एएसपी अकलेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे और जानकारी की। राहगीरों ने वाहन रोककर बचाव कार्य में पुलिस की मदद की। घायलों को डीग के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डीग कोतवाली के जांच अधिकारी नौबत सिंह ने बताया कि अलवर के मूडपुरी गांव से दूल्हे नरेश की बरात आगरा के गांव सांथा जा रही थी। आरटीओ ऑफिस के पास रात 8 बजे कार के सामने कुत्ता आने पर बेकाबू कार पानी के गड्ढे में गिर गई। हादसे में दूल्हे के मामा समय सिंह (40) और दो दोस्त गिरवर सिंह और बंटू दास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ममेरे भाई श्रवण उर्फ कानू (26) और चचेरे भाई देवेंद्र (30) ने भरतपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन




15 मिनट तक गड्ढे में पड़ी रही गाड़ी
हादसे में घायल अलवर के झारेड़ा निवासी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सामने से अचानक आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार बेकाबू होकर गड्ढे में जा गिरी। गाड़ी करीब 15 मिनट तक गड्ढे में ही पड़ी रही। पुलिस और लोगों की मदद से कार से निकाला गया। घायलों में शैलेंद्र (29), गुड्डू उर्फ़ मलखान (32), जीवन सिंह (32) और आदिल थे। इन्हें डीग अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। शुक्रवार सुबह मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।



निजी कंपनी में काम करते थे मामा-भाई
दूल्हे के मामा समय सिंह अलवर में एक निजी कंपनी में काम करते थे। उनके 5 बेटियां और एक बेटा है। दो बेटियों की शादी कर चुके हैं। वे तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वहीं श्रवण उर्फ कानू दूल्हे का ममेरा भाई था। वह भी शादीशुदा था और दो बेटियां और एक बेटा है। वह 4 बहनों का इकलौता भाई था और अलवर में निजी कंपनी में काम करता था। जबकि देवेंद्र दूल्हे का चचेरा भाई था। झारेड़ा निवासी देवेंद्र की 4 साल पहले शादी हुई थी। वह मजदूरी का काम करता था। गिरवर सिंह झारेड़ा में लाइट फिटिंग का काम करता था। 2018 में उनकी पत्नी का निधन हो गया था। उन पर एक बेटा और एक बेटी हैं। जबकि बंटू दास असम का रहने वाला था। वह अलवर में हनुमान तेल मिल पर काम करता था और दूल्हे का दोस्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें