फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यमुना एक्सप्रेस-वे पर पलटते ही कार में लगी आग, जलते हुए निकले छह लोग; एक की माैत

Mon, 24 Feb 2025 11:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार में आग लग गई। कार सवार लोगों को आग ने घेर लिया। वे जलते हुए कार से निकले। किसी तरह आग बुझाई गई। गंभीर जली अवस्था में लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की माैत हो गई। 

 
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मांट के थाना मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। गांव कूपगढ़ के पास माइल स्टोन 102 के समीप हादसे के बाद कार में आग लग गई। उसमें सवार एक की अस्पताल में मौत हो गई। पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों को पुलिस ने मथुरा के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


सोमवार रात करीब दो बजे महाकुंभ से आगरा होकर नोएडा लौट रहे लोगों की कार का टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर पलट गई और भीषण आग लग गई। कार सवार छह लोगों में राजस्थान के चुरु निवासी मनोज, अनिल, राजेश, मायाराम, सुरेश और श्याम बुरी तरह झुलस झुलस गए। 

सूचना पर पहुंची पुलिस और टोल कर्मियों ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। इसमें घायल मनोज ने आगरा के एसएन अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। टोल चौकी प्रभारी भुवनेश दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मांट प्रभारी राजीत वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें