फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हाइवे पर चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार

विज्ञापन
कार में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
छाता। कोतवाली के गांव अकबरपुर के समीप फ्लाईओवर से पहले मथुरा से कोसीकलां की ओर जा रही कार में शुक्रवार की रात अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि समय रहते कार में सवार तीनों युवक सुरक्षित बाहर निकल आए।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि मथुरा से कोसीकलां की तरफ जा रही एक सीएनजी कार टाटा टियागो में अज्ञात कारण से आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार ग्राम हताना कोसीकलां निवासी वाहन स्वामी जयपाल पुत्र दुलीचंद, नौगांव छाता निवासी विष्णु शर्मा पुत्र नेत्रपाल शर्मा व नरेंद्र पुत्र जगदीश समय रहते गाड़ी से बाहर निकल गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलवाकर आग को काबू में किया। वाहन स्वामी जयपाल ने बताया कि मथुरा से गांव हताना जा रहे थे। रास्ते में चौमुंहा स्थित शिवा ढाबे से खाना खाकर लगभग दो किलोमीटर चलने के बाद कार में अचानक आग लग गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें