फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पेड़ से टकराई, आठ घायल, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट। मांट-पानीगांव मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास मांट की ओर से जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें कार सवार आठ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को वृंदावन अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मंगलवार को मांट की ओर से वृंदावन जा रही डस्टर कार मांट-पानीगांव मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

कार में सवार पश्चिमी बंगाल हाल निवासी आनंद वाटिका वृंदावन निवासी सुवर्णा, अनीता, अनिमा, रजत कांति, चालक सुधीर, जमुना, प्रभु व पूनम घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे पानीगांव चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह ने घायलों को वृंदावन स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना कार के अनियंत्रित होने से हुई है। सभी घायलों को वृंदावन अस्पताल में भर्ती कराया है। दो लोगों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें