फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुहावरों में उलझे अभ्यर्थी तो रीजनिंग ने खूब छकाया

विज्ञापन
बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। 
विज्ञापन
मथुरा। उपनिरीक्षक व समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को 17 परीक्षा केंद्रों पर छह हजार अभ्यर्थियों में से पहली पाली में 4609 तो दूसरी पाली में 4699 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कड़ी निगरानी के बीच 78.32 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे। किशोरी रमण इंटर कालेज, ब्लैक स्टोन गर्ल्स इंटर कालेज, चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज सहित अन्य सभी केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा था। बायोमैट्रिक से मिलान किया गया। पहली पाली में जहां 1391 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे तो दूसरी पाली में 1301 गैरहाजिर रहे। दोनों पालियों की परीक्षा में किसी सॉल्वर के नहीं पकड़े जाने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।


मुहावरों और रीजनिंग के सवालों ने काफी उलझाया, लेकिन कई सवालों के जवाब को लेकर ऊहापोह पर उन्हें छोड़ देना ही बेहतर समझा। वहीं कुछ सवालों पर तो काफी देर तक माथापच्ची करनी पड़ी।
विज्ञापन

-अजय प्रताप सिंह, अलीगढ़

तैयारी के हिसाब से परीक्षा ठीक हुई। प्रश्नपत्र में रीजनिंग के साथ ही गणित के सवालों में भी दिक्कतें आईं। हालांकि रीजनिंग के सवालों को हल करने में पसीने छूट गए। ज्यादातर प्रश्न शनिवार की परीक्षा से कठिन रहे।
विज्ञापन

अमित कुमार, सिढ़पुरा, एटा

परीक्षा की तैयारी दो साल से कर रहा हूं। पेपर बहुत अच्छा रहा। 90 फीसदी सवालों के जवाब दिए हैं। सामान्य ज्ञान में हमेशा कुछ संशय रह जाता है।
-सोनू, सादाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें