फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर जांच शिविर में 142 रोगियों का परीक्षण

Tue, 15 Dec 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन और भक्तिवेदांत कैंसर इंस्टीट्यूट के साझा प्रयास से भक्तिवेदांत हास्पिटल में लगाए गए निशुल्क कैंसर जांच शिविर में चिकित्सकों ने 142 रोगियों का परीक्षण किया।
विज्ञापन


इनमें से 11 का आपरेशन किया जाएगा। 14 रोगियों को पैलीएटिव केयर के लिए भक्तिवेदांत हास्पिटल में भर्ती किया जाएगा। स्थानीय लोगों के साथ अन्य जनपदों से भी रोगी शिविर का लाभ लेने के लिए पहुंचे।

शिविर में प्रसिद्ध कैंसर सर्जन डा. विष्णु अग्रवाल और उनकी टीम ने 142 रोगियों का परीक्षण कर 9 पुुरुष और 2 महिलाओं का आपरेशन करना तय किया।

बीपीएल कार्डधारक दो रोगियों का निशुल्क आपरेशन किया जाएगा। रोगियों में 2 महिलाओं में एक की बच्चेदानी और दूसरी महिला में स्तन कैंसर के लक्षण पाए गए हैं।
विज्ञापन


जबकि 9 पुरुषों में 7 रोगियों के मुंह के कैंसर के लक्षण मिले। इन सभी रोगियों का मुंबई के अस्पताल में आपरेशन किया जाएगा।

शिविर में डा. विश्व मोहन का भी सहयोग रहा। शिविर कोआर्डिनेटर नेत्रपाल सिंह ने बताया कि रोगी समय पर जांच करा लें तो दवाओं और आपरेशन के द्वारा उपचार संभव है।

गुटखा और धूम्रपान से रहें दूर
कैंसर के रोगियों की बढ़ती संख्या से चिकित्सक भी चिंतित हैं। अमर उजाला फाउंडेशन और भक्तिवेदांत कैंसर इंस्टीट्यूट की ओर से लगाए गए नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर में मुख्य चिकित्सक डा. विष्णु अग्रवाल ने बताया कि जांच शिविर में 7 रोगियों में मुंह का कैंसर पाया गया है। इस कैंसर का कारण गुटका सेवन और धूम्रपान देखा गया है। उन्होंने लोगों को बीड़ी, सिगरेट, गुटका, शराब, तंबाकू का मंजन और सुपारी न खाने की सलाह दी है।


14 रोगी किए जाएंगे भर्ती
नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर में 14 रोगी पैलीएटिव केयर के लिए पाए गए। इन रोगियों में कैंसर अंतिम स्टेज में होने के कारण सभी को वृंदावन के भक्तिवेदांत हास्पिटल में भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें