फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से अतिक्रमण हटाओ अभियान

Tue, 03 Nov 2015 07:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के 18 नवंबर को वृंदावन आगमन के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को कमिश्नर और डीआईजी के दौरे के बाद सभी विभाग कार्य में जुट गए।
विज्ञापन


मंगलवार शाम डीएम राजेश कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों ने छटीकरा मार्ग स्थित हैलीपेड स्थल से लेकर आयोजन स्थल तक स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। विद्युत विभाग राष्ट्रपति के संभावित यात्रा मार्ग से बिजली के जर्जर तारों को दुरुस्त करने का कार्य कर रहा है।

जिलाधिकारी राजेश कुमार ने पालिका प्रशासन को छटीकरा मार्ग स्थित मां वैष्णोदेवी मंदिर के समीप बन रहे हैलीपैड स्थल से लेकर कार्यक्रम स्थल परमेश्वरीदेवी धानुका विद्यालय और राधारमण मंदिर तक अतिक्रमण हटाए के आदेश दिए।
विज्ञापन


पालिकाकर्मी पवन शर्मा के अनुसार पांच नवंबर से अतिक्रमण हटाए जाएंगे। उन्होंने अभियान से पहले अतिक्रमणकारियों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की है।

मंगलवार को विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने नगर पालिका चौराहा, मथुरा वृंदावन मार्ग, तराश मंदिर क्षेत्र, गौशाला नगर, रंगजी मंदिर के समीप, पत्थरपुरा, गोपीनाथ बाजार आदि क्षेत्रों में जर्जर तारों को बदल दिया है। दो दर्जन से अधिक जर्जर खंभे बदलने के साथ ही कई खंभों को दुरुस्त किया है।

गोपीनाथ बाजार से राधारमण मंदिर तक सड़क के किनारे व्यवधान पैदा करने वाले भूमिगत लाइन के बाक्स को भी हटाने का कार्य जल्द शुरू होने वाला है।

आर्मी इंटेलीजेंस सक्रिय
वृंदावन। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से सेना के खुफिया विभाग भी सक्रिय हैं। मंगलवार को आर्मी इंटेलीजेंस के दो अधिकारियों ने वृंदावन में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें