फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: स्मार्ट मीटर की शिकायतों पर आजमपुर में लगाया कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बिजली के बढ़े हुए बिल और स्मार्ट मीटर की तेज रफ्तार को लेकर उपभोक्ताओं के आक्रोश बाद मंगलवार को आजमपुर में विद्युत निगम द्वारा विशेष समाधान कैंप लगाया गया। उपभोक्ताओं की शिकायत थी कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिल दोगुना आ रहा है और पुराने मीटरों की तुलना में नए मीटर अधिक तेज चल रहे हैं।
विज्ञापन

एक्सईएन आशीष गुप्ता, एसडीओ शुभम अग्रवाल और जेई प्रतीत की टीम ने मौके पर ही 10 कनेक्शनों की सघन जांच की। इस दौरान पुराने मीटरों (जिन्हें सैंपल के तौर पर लगा रहने दिया गया था) और नए स्मार्ट मीटर की रीडिंग का मिलान कराया गया, जिसमें रीडिंग सही पाई गई। एसएमएस न मिलने की शिकायत पर अधिकारियों ने उपभोक्ताओं के मोबाइल चेक किए, तो मैसेज मौजूद मिले।
अधिकारियों ने उपभोक्ताओं के फोन में विभागीय ऐप डाउनलोड कराया और उन्हें एडवांस रिचार्ज व ऑटो कनेक्ट जैसी सुविधाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली का बिल पूरी तरह उपभोक्ता की खपत पर निर्भर है। एसई शहरी मुदित तिवारी के निर्देश पर आयोजित कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें