टीईटी अनिवार्य के विरोध में मशाल जुलूस निकालते शिक्षक।
मथुरा। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ (एआईजेटीएफ) के बैनर तले शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को सड़क पर शक्ति प्रदर्शन किया। टैंक चौराहे से विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा तक मशाल जुलूस निकाला। इसमें प्राथमिक, बेसिक और माध्यमिक शिक्षकों ने भाग लिया।
विकास बाजार में आयोजित सभा में एआईजेटीएफ के जिला संरक्षक योगराज चाहर, प्रांतीय संयुक्त मंत्री (टीएससीटी) शैलेंद्र यादव और ने कहा कि टीईटी की अनिवार्यकता का निर्णय शिक्षकों की अस्मिता के साथ खिलवाड़ है। अटेवा जिलाध्यक्ष प्रदीपिका फौजदार और चेतना सीमा सारस्वत ने महिला शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। यूटा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी और टीएससीटी जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान ने इसे भविष्य की लड़ाई करार दिया। बे.शि. वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी और किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान मनीष दयाल, अशोक प्रिय, सुरेशचंद, मुनीश चौधरी, खेम सिंह, सुरजीत सिंह, अजीत सिंह, जितेंद्र चौधरी, सतीश रावत और सीमा कुमारी आदि शामिल रहे। संवाद