इंटर-एकेडमी क्रिकेट मुकाबले के फाइनल मैच में रन लेते खिलाड़ी।
मथुरा। सीएई क्रिकेट एकेडमी के मैदान में शुक्रवार को इंटर-एकेडमी क्रिकेट मुकाबले का फाइनल मैच सीएई और सनशाइन क्रिकेट एकेडमी दतिया के बीच हुआ। इसे सीएई की टीम ने 25 रन से जीतकर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की।
टॉस जीतकर सीएई की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 137 रन बनाए। हर्षित यादव ने 48 रन की शानदार पारी खेली जबकि निशांत चौहान ने 38 रन बनाए। विशाल ठाकुर ने नाबाद 19 रन बनाकर स्कोर को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया। सनशाइन क्रिकेट एकेडमी दतिया के दक्ष सक्सेना ने 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनशाइन क्रिकेट एकेडमी दतिया की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 112 रन ही बना सकी। टीम की ओर से वेदांत नापित ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। सीएई के कुश शर्मा ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अन्य गेंदबाजों ने भी बेहतर गेंदबाजी कर विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। जीत के साथ ही सीएई ने टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की। प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का ख़िताब सनशाइन क्रिकेट एकेडमी दतिया के वेदांत नापित को मिला। इस दौरान मोहित सारस्वत, कैलाश सोलंकी, आकाश सोलंकी, शिव प्रताप, रौनक खान, हेमंत उपाध्याय, नीरज और जगदीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।