फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सरकार का इरादा कारोबारियों को लाभ पहुंचाना नहीं’

Fri, 10 Apr 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने गुरुवार शाम को बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए। पूजन के बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि संशोधित भूमि अधिग्रहण कानून से किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल बिल का गलत प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। 2013 के भूमि अधिग्रहण बिल में कई खामियां थीं जिन्हें समाप्त कर नया बिल लाया गया है।

सरकार का इरादा कारोबारियों को लाभ पहुंचाना नहीं है। ओलावृष्टि से बर्बाद हुए किसानों के लिए शीघ्र मुआवजा पहुंचने की बात भी केंद्रीय मंत्री ने ही। जनरल वीके सिंह द्वारा मीडिया को लेकर दिए गए बयान से वे पल्ला झाड़ गए, वहीं यमुना शुद्धीकरण को मोदी सरकार की प्राथमिकता बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ब्रज में लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। लघु उद्योग लगाने वालों को हर संभव मदद दी जाएगी। उनके साथ पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, भाजपा नगर अध्यक्ष केएम मोतीवाला, राधाकृष्ण पाठक, ठाकुर ओमप्रकाश सिंह आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें