फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाईयों ने संगोष्ठी में दी नागरिकता संशोधन बिल की जानकारी

विज्ञापन
पुष्पांजलि उपवन हस्थित भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा महानगर की बैठक को संबोधित करते पूर्व महानगर - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पुष्पांजलि स्थित भाजपा कार्यालय में महानगर और जिला पदाधिकारियों ने गोष्ठियों का आयोजन किया। इसमें निर्णय लिया गया कि भाजपा के पदाधिकारी छोटी-छोटी गोष्ठियों के माध्यम से लोगों को नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा नागरिकता संशोधन कानून में यह सहुलियत दी गई है कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से भागकर आए हिंदू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन और बौद्ध धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता दी जाएगी।
आगरा के पूर्व महानगर अध्यक्ष शिवशंकर शर्मा ने कहा कि विपक्षी दल सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने में लगे हैं। प्रदीप गोस्वामी, पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिकरवार, जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, राजू यादव, प्रदीप गोस्वामी, पंकज चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र सिंह राणा, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, मेयर डॉ. मुकेश आर्य बंधु, सुनील चतुर्वेदी रहे।
विज्ञापन

उधर, जिला पदाधिकारियों की संगोष्ठी में व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कहा की विपक्षी दलों ने जानबूझकर जनमानस के अंदर भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। इसका नागरिकता संशोधन बिल से कोई लेना-देना नहीं है।
उन्होंने कहा कि भारत के किसी भी नागरिक पर नागरिकता बिल का कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। मुख्य अतिथि एटा से आए भूपेंद्र सिंह ने कहा विपक्षी दल जनता को गुमराह कर नागरिक संशोधन बिल की गलत जानकारी देकर समाज को बांटने का काम कर रहे हैं।
पार्टी कार्यकर्ता कि ये जिम्मेदारी है कि हम जनता के बीच जाकर नागरिकता संशोधन कानून की सटीक जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मधु शर्मा, संयोजक पीयूष राघव, बृजगोपाल शर्मा, मुकेश खंडेलवाल, संजय प्रताप, सिद्धार्थ लोधी, चिंताहरण चतुर्वेदी, योगेंद्र चतुर्वेदी, संजय शर्मा, ठाकुर रामजीलाल, जहीर अब्बास जैदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें