बरसाना। कस्बे में बुजुर्ग को बातों में फंसाकर जेब से 50 हजार रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें पीलीकोठी तिराहे के पास आरोपी युवक बुजुर्ग से बात करता दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ितों के अनुसार, शुक्रवार सुबह दस बजे गाजीपुर निवासी श्यामलाल (76) बरसाना से गाजीपुर जा रहे थे। उन्हें पीलीकोठी तिराहे के पास एक युवक मिला। वह उनसे बात करने लगा। इसी दौरान युवक ने उनकी जेब में रखे पचास रुपये पास कर लिए। कुछ देर बात जानकारी होने पर उन्होंने बेटों को पूरा वाकया बताया। परिजन बुजुर्ग को थाने ले गए। सीसीटीवी कैमरों की जांच में युवक बुजुर्ग से बात करता दिखाई दे रहा है। यहां से वह ऊंचागांव की तरफ जाता दिखाई दिया। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी युवक की पहचान कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।