फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा के कारोबारी की जयपुर में सड़क हादसे में माैत, पत्नी और बहन गंभीर घायल

Mon, 26 Jan 2026 10:39 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के कारोबारी प्रदीप सांवरिया की जयपुर में सड़क हादसे में माैत हो गई। हादसे में पत्नी और बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कारोबारी का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र के गुरु कृपा वाटिका, सरस्वती कुंड निवासी प्रदीप सांवरिया (57) की जयपुर के निकट हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपनी बेटी की शादी की तैयारियों के सिलसिले में जयपुर गए थे। बेटी की शादी आगामी 12 फरवरी को खंडेलवाल सेवा सदन में होनी थी।
विज्ञापन


हादसे के समय कार में उनकी पत्नी शानू, बहन मनोरमा सहित दो अन्य लोग भी सवार थे। दुर्घटना में पत्नी शानू और बहन मनोरमा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें जयपुर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रदीप सांवरिया बिरला मंदिर के समीप स्थित सियाराम मोटर्स के मालिक थे। उनकी मृत्यु से उद्योग जगत में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें