फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यमुना एक्सप्रेस-वे पर आग का गोला बनी बस, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान; नोएडा से जा रही थी महाराष्ट्र

Thu, 02 Jan 2025 04:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

नोएडा से महाराष्ट्र जा रही बस में बलदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण आग लग गई। इस दौरान चालक ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। बस में कोई भी यात्री नहीं था।
 
विज्ञापन
बस में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार को एक बस बर्निंग ट्रेन में तब्दील हो गई। कई किलोमीटर तक आग लगी बस दौड़ती रही। चालक को इसकी जानकारी हुई तो उसने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने बस में लगी आग पर कई घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। बस में कोई यात्री नहीं था वरना साल के दूसरे दिन बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार की सुबह 10.30 बजे के करीब यमुना एक्सप्रेस के माइल स्टोन 135 के समीप नोएडा के परी चौक से महाराष्ट्र जा रही बस में अचानक से धुआं निकलने लगा। थोड़ी ही देर में बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बस को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। यह देख हाईवे पर वाहनों की रफ्तार कम हो गई। चालक को इसकी कई किलोमीटर दूर जाने के बाद बस में आग लगने की जानकारी हुई। जानकारी होते ही उसने बस को साइड में लगाया और कूदकर अपनी जान बचाई। चालक ने बस में आग लगने की सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने दमकल और यमुना एक्सप्रेस वे के अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर बलदेव थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह और यमुना एक्सप्रेस वे की दमकल की गाड़ियां पहुंच गई। दमकल कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुट गए, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही देर में बस को पूरी तरह से जला दिया। 
विज्ञापन


बलदेव थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह ने बताया गया कि बस में कोई भी सवारी नहीं थी। बस चालक कर्नाटक के जिला विदर थाना बसवा के बीलवाड़ी निवासी देवदास है। वह नोएडा के परी चौक से महाराष्ट्र के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें