फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई बस, कई यात्री घायल; हाईवे पर बिखरे निर्वाचन आयोग के गणना पत्रक

Sat, 29 Mar 2025 01:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मिर्जापुर के लिए निर्वाचन आयोग के गणना पत्रक ले जा रहे ट्रक से बस टकरा गई। हादसे में कई सवारियां घायल हो गईं। वहीं गणना पत्रक हाईवे पर बिखर गए। 
 
विज्ञापन
Yamuna Expressway, Bus Accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस माइल स्टोन-147 गांव मगना-बरौली के समीप सुबह चार बजे ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार से बस ने जोरदार टक्कर मार दी। तेज रफ्तार के कारण बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।  डिवाइडर तोड़कर सर्विस रोड पर जा कर गिर पड़ी। ट्रक का चालक और बस में सवार लगभग 15 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन



थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने बताया ट्रक नोएडा से आगरा की ओर जा रहा था। ट्रक में उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग गणना पत्रक के बंडल भरे हुए थे। ये मिर्जापुर ले जाए जा रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बस अनियंत्रित होकर ट्रक में जोरदार टक्कर मारते हुए डिवाइडर तोड़ कर सर्विस रोड पर जा गिरी। बस जालौन जा रही थी, जिसमें करीब 15  सवारी बैठी थीं। सवारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

हादसे में ट्रक चालक के साथ बस में मौजूद लगभग 15 व्यक्ति घायल हो गए। बस बैरिकेड़िंग तोड़कर नीचे सर्विस रोड पर पलट गई। निर्वाचन आयोग को घटना की जानकारी दे दी गई है। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों को उपचार हेतु एसएन मेडिकल आगरा अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें