फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राजस्व टीम के पीछे लाठी लेकर दौड़े ग्रामीण, लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को पीटा; चार गिरफ्तार

Sat, 29 Mar 2025 12:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में राजस्व टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से हमला करते हुए दाैड़ा-दाैड़ाकर पीटा। विवाद गाैशाला की जमीन का निरीक्षण करने को लेकर हुआ। मामले में पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन
राजस्व टीम पर हमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के चौमुहां क्षेत्र के धौरेरा खादर में राजस्व टीम के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस वीडियोग्राफी के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी है। वीडियो में 8 से 10 लोग राजस्व टीम को दौड़ाते व हमला करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


थाना जैंत क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर हंसानंद गोशाला की जमीन की नाप-जोख करने गई राजस्व टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। मामले में एक राजस्व निरीक्षक व एक लेखपाल घायल हुए थे।

 नायब तहसीलदार अनमोल गर्ग की तहरीर पर 5 नामजद व 8 से 10 अन्य लोगों के खिलाफ पांच धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया 4 लोगों को हिरासत में लिया है। वीडियोग्राफी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें