फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रक में घुसी, पीछे से दो और वाहन टकराए

विज्ञापन
हादसे में घायल यात्री। 
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे पर नरहौली पुल के निकट बृहस्पतिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नरहौली पुल पर चढ़ाई के कारण बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की रफ्तार धीमी हो गई, जिससे पीछे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। ट्रक के ब्रेक लगने के बाद पीछे चल रही निजी बस बेकाबू होकर उसमें घुस गई। फिर एक के बाद एक दो अन्य वाहन भी पीछे से टकरा गए। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और करीब आठ यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रोहतक जिले में संत रामपाल के आश्रम से दर्शन कर श्रद्धालुओं से भरी एक प्राइवेट बस से वापस मध्य प्रदेश के खंडवा जिले लौट रही थी। इसी दौरान बृहस्पतिवार सुबह छह बजे हाईवे पर नरहौली पुल पर बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार यात्री कुछ समझ पाते तब तक पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। इसी तरह पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार भी ट्रक में घुस गई। हादसे में के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। बस में सवार यात्री जान बचाने के लिए उतर कर इधर उधर भागने लगे। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। दर्दनाक हादसे में मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के सनावल थाना क्षेत्र के अटुर निवासी भास्कर राठौर की मौत हो गई। वहीं शीला, सुशील, अमर सिंह, मेछल, लक्ष्मण दास, सुंदरबाई और किशोर समेत अन्य घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये सभी मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के निवासी हैं। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और वाहनों के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। सीओ प्रवीन तिवारी का कहना है कि हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटा दिया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। सड़क दुर्घटना के चलते कुछ समय तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारू रूप से बहाल करा दिया।

खचाखच भरी थी बस, बाल-बाल बचे यात्री
यात्री मानेराम ने बताया कि बस में सनावल थाना क्षेत्र के आसपास के गांव के 100 से अधिक लोग सवार थे। बस खचाखच भरी हुई थी और वह सभी लोग हरियाणा के रोहतक में संत रामपाल बाबा के आश्रम से दर्शन कर लौट रहे थे। इधर, कुछ यात्रियों ने बताया कि बस का स्टेयरिंग फेल हो गया था, लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। जांच के बाद स्टेयरिंग फेल होने की बात स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें