मथुरा। आखिरकार बांकेबिहारी की नगरी से नोएडा का संपर्क जुड़ गया है। 88 दिन बाद बस सेवा शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि बस सिर्फ तीन सवारी लेकर ही नोएडा के रवाना हुई।
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर मार्च में लॉकडाउन लगने के बाद ही बसों के पहिये थम गए थे। केवल प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए बस दौड़ाई गई थीं। लॉकडाउन खत्म होने के बाद अनलॉक में भी बस सेवा बांकेबिहारी की नगरी से शुरू नहीं हो सकी। अमर उजाला नेे बसों का संचालन न होने का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया। आखिरकार रोडवेज अफसरों ने वृंदावन के बस अड्डे से रविवार को नोएडा के लिए बस सेवा शुरू कर दी।
एआरएम विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि नोएडा के लिए वृंदावन बस अड्डे और मथुरा के नए बस अड्डे से बस चलाई गई है। वृंदावन से पहले बस नोएडा जाएगी। उसके बाद यही बस नोएडा से मथुरा होते हुए आगरा पहुंचेगी। यहां पर सवारी उतारने के बाद मथुरा की सवारी भरकर मथुरा होते हुए वृंदावन आएगी।