फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर नीचे गिरने से बची स्लीपर बस

विज्ञापन
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़ने के बाद खड़ी बस। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार रात आगरा से नोएडा की ओर जा रही स्लीपर बस चालक को नींद की झपकी आने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और हाईवे से नीचे गिरने से बाल-बाल बच गई। डिवाइडर पर चढ़ी बस को सेफ्टी रेलिंग ने गिरने से रोक लिया था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में यात्री खिड़की खोल कर बस से नीचे उतर गए। 12 से अधिक यात्रियों को मामूली चोट आई है। उन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार देकर दूसरे वाहनों से गंतव्य को रवाना कर दिया। यमुना एक्सप्रेसवे पर प्राइवेट स्लीपर बस मुरैना से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। बस में कंडक्टर राजकिशोर सहित 53 यात्री सवार थे।
बस को चालक फकीरा खान निवासी गांव गोपालपुरा जनपद मुरैना मध्य प्रदेश चला रहा था। थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 97 के निकट रात दो बजे चालक को नींद की झपकी आ गई। बस अनियंत्रित हो गई। हादसे के दौरान सीटों पर बैठी सवारियां एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़ीं। जान बचाने के लिए यात्री खिड़की खोल कर नीचे उतर गए। सूचना पर पुलिस व एक्सप्रेसवे कर्मी पहुंच गए। चुटैल यात्रियों का मौके पर प्राथमिक उपचार कर दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन

मांट थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि सेफ्टी रेलिंग के कारण बस नीचे गिरने से बच गई। क्रेन की मदद से बस को हटाकर आवागमन सुचारु कराया। थाना पुलिस ने बस के चालक फकीरा खान एवं राजकिशोर को तेजी व लापरवाही से बस चलाने के आरोप में हिरासत में ले लिया है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें