फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसाई बोले-चर्च की जमीन को बेचने की हो रही साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बाढ़पुरा में चर्च की बेशकीमती जमीन को कब्जामुक्त कराने का मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले को लेकर बुधवार को ईसाई समाज के लोगों ने डीएम से मुलाकात की। लोगों का कहना था कि चर्च की जमीन को बेचने की साजिश रची जा रही है। इसी के तहत नगर निगम के माध्यम से कार्रवाई कराई गई है। जबकि ट्रस्ट की जमीन को बेचा नहीं जा सकता। उधर, पार्षदों ने भी नगर निगम की कार्रवाई पर आपत्ति जताई है। पार्षदों का कहना है कि अफसर निजी जमीन को खाली कराने में इतनी रुचि क्यों दिखा रहे हैं। पार्षदों ने रिटायर्ड फौजियों द्वारा गोली चलाने पर भी आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

बाढ़पुरा में सड़क किनारे चर्च की बेशकीमती जमीन है। करीब 30 साल से लोग इस जमीन पर कब्जा कर पशु बांध रहे थे। झोंपड़ियां भी बना ली गई थीं। बताया जाता है कि इस जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे, लेकिन जमीन कब्जा मुक्त नहीं हो पा रही थी। मंगलवार को नगर निगम की टीम ने जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया। इस दौरान टीम के साथ आए रिटायर्ड फौजियों ने फायरिंग भी की, जिसकी वीडियो वायरल हुआ। बुुधवार को ईसाई समाज के सुदीप मैसी, नेता मसीह, दीपक लाल आदि ने डीएम से मुलाकात की और कहा कि चर्च की जमीन को बेचने की साजिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जमीन को कब्जा मुक्त कराना ईसाई समाज के लिए अच्छा है, लेकिन जमीन चर्च के अलावा किसी को दी जाती है तो ईसाई समाज का बड़ा नुकसान होगा। डीएम ने इस मामले की जांच का आश्वासन दिया। उधर, नगर निगम के पार्षद राजेश पिंटू, हेमंत अग्रवाल, उमेश भारद्वाज और पूर्व नगर पालिका चेयरमैन रविंद पांडेय ने भी इस मामले में नगर निगम द्वारा की गई कार्रवाई का विरोध किया है। पार्षदों ने कहा कि निगम के अधिकारी सरकारी जमीन को खाली नहीं करा पा रहे हैं, जबकि चर्च की भूमि को खाली कराने में गोली तक चलवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें