फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सड़क पर दौड़ी बर्निंग बस

Wed, 17 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
fire dummy picture
विज्ञापन
पंद्रह अगस्त को शहर की सड़क पर दौड़ी बर्निंग बस से अफरातफरी मच गई। सीएनजी डलवाकर लौट रही बस में अचानक आग लग गई थी। गनीमत रही बस में बच्चे नहीं थे। चालक झुलस गया है।  
विज्ञापन

रतनलाल फूल कटोरी देवी विद्यालय की बस सोमवार को सुबह करीब 8:30 बजे सीएनजी भरवाने के लिए गोकुल रेस्टोरेंट के समीप गई थी।

यहां सीएनजी भरवाने के बाद बस 200 मीटर ही चली होगी, कि अचानक तेज धमाका हुआ और बस में आग लग गई। कुछ दूर तक ले जाने के बाद चालक ने बस को एक किनारे खड़ा किया और कूद गया। लेकिन इतने में भी वह झुलस गया। सूचना पर पहुंचे स्कूल प्रबंधन के लोगों ने बस को उचित स्थान पर पहुंचाया। चालक को अस्पताल भेजा। 

मामले में प्राचार्य डा. नीता सिंह ने बताया कि स्कूल बस में सीएनजी भरवाने के बाद ही हादसा हुआ है। चालक हरिओम घायल हुए। बस में सीएनजी भरवाने के दौरान बच्चों को नहीं भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें