फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा के पूर्व विधायक के घर में चोरों ने लगा दी सेंध, लाखों के जेवर और नकदी पार; वारदात सीसीटीवी में कैद

Fri, 14 Jul 2023 10:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

चोर 60 तोले सोने के जेवर और चार लाख रुपये रखी तिजोरी उठा ले गए। जंगले का सरिया निकालकर रसोई के सहारे चोरों ने घर में प्रवेश किया था। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। 
 
विज्ञापन
चोरी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा की पॉश कॉलोनी डेंपियर नगर में बीती रात चोरों ने पूर्व विधायक चंदन सिंह के घर में सेंध लगाकर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के लोग बृहस्पतिवार सुबह जब उठे तो सामान बिखरा देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। जांच में पता चला है कि चोर 60 तोले सोने के जेवर और 4 लाख रुपये रखी तिजोरी को उठाकर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। चोरों ने सामने स्थित एक घर में भी चोरी का प्रयास किया। इस सबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: लापता पत्नी दो साल बाद मिली, गोद में था एक साल का मासूम बच्चा; सामने आई हैरान कर देने वाली हकीकत
 

यहां की है घटना 

छाता विधानसभा सीट से पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर चंदन सिंह अपने दो पुत्रों के साथ डेंपियर नगर में रहते हैं। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बुधवार रात दो बदमाश दीवार फांदकर परिसर में घुस गए और रसोई के जंगले में लगा सरिया निकालकर घर के अंदर प्रवेश किया। इसके बाद एक कमरे में रखी तिजोरी को उठाया और चलते बने। वारदात के समय पूर्व विधायक और उनका परिवार सोया हुआ था। इसकी जानकारी सुबह उस समय हुई जब परिवार के लोगों की नींद खुली। पूर्व विधायक के घर चोरी की सूचना मिलते ही एसपी सिटी एमपी सिंह सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें -  'नपुंसक है पति': सुहागरात पर नहीं आया पास, 7 महीने सच छुपाने के लिए हर रात किया ऐसा काम; हकीकत कर देगी शर्मसार
 

फुटेज में दिख रहे दो संदिग्ध चेहरे

पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें दिख रहा है कि दो संदिग्ध लोग घर के अंदर घुसकर तिजोरी को उठा कर ले जा रहे हैं। पूर्व विधायक के पुत्र अनिरुद्ध प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तिजोरी में करीब 60 तोले सोने के जेवर एवं 4 लाख रुपये नकद रखे थे। एसओजी, सर्विलांस टीम के साथ अन्य थानों की भी पुलिस को चोरी का खुलासा करने को लगाया है।

ये भी पढ़ें -  UP: निकाह के दो घंटे बाद दूल्हे ने बोला तीन तलाक, लड़कीवालों ने हाथ जोड़े...मिन्नतें की पर न माने लड़केवाले
 
विज्ञापन

सामने के घर में भी चोरी

चोरों ने पूर्व विधायक की कोठी के सामने स्थित बंद मकान में भी चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। चोरों ने ताला तोड़कर घर में घुसकर चोरी की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी मकान स्वामी ने कोई लिखित तहरीर नहीं दी है कि यहां चोरी हुई है अथवा सिर्फ प्रयास ही हुआ है। तहरीर मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें