फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पुष्य नक्षत्र पर 100 करोड़ के पार पहुंचा सराफा कारोबार

विज्ञापन
 कृष्णा नगर स्थित एक ज्वैलर्स के यहां आभूषण पसंद करते हुए ग्राहक।
विज्ञापन
मथुरा। सोने-चांदी के आभूषण खरीदने के लिए पुष्य नक्षत्र का इंतजार कर रहे लोगों ने रविवार और सोमवार को जमकर खरीदारी की। शुभ मुहूर्त में खरीदारी और निवेश की परंपरा के चलते सराफा बाजार में खूब रौनक रही। दो दिनों में जनपद का सराफा कारोबार 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। जनपद में करीब 200 सराफा कारोबारी हैं। ग्राहकों की भीड़ से कारोबारियों के चेहरे भी खिले रहे।
विज्ञापन

पुष्य नक्षत्र पर लोगों ने सोने की अंगूठी, चेन, मंगलसूत्र, सिक्के और चांदी के आभूषणों की खरीदारी की। कई ग्राहकों ने दीपावली और आगामी मांगलिक आयोजनों के लिए भी आभूषण पसंद किए। होली गेट, चौक बाजार और कृष्णानगर सहित प्रमुख बाजारों में दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। सराफा कारोबारी शुभ अग्रवाल ने बताया कि सोने और चांदी की कीमतों में हुई गिरावट के कारण भी लोग निवेश और व्यक्तिगत प्रयोग के लिए भी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


- पुष्य नक्षत्र पर सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है। इस बार दो दिनों तक ग्राहकों का अच्छा रुझान रहा। इससे कारोबार को गति मिली।
तेजश अग्रवाल-सराफा कारोबारी
-

ग्राहकों ने आभूषणों के साथ सोने-चांदी के सिक्कों में भी रुचि दिखाई। त्योहारों के चलते बाजार में खरीदारी का माहौल बना हुआ है।
जुगनू अग्रवाल-सराफा कारोबारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें