फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: दंबगों ने किया जमीन पर कब्जा...पीड़ित महिला ने दी आत्मदाह की चेतावनी, तब दौड़ी पुलिस और राजस्व टीम

Mon, 24 Mar 2025 11:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पुलिस और राजस्व विभाग की टीम पीड़िता के घर पहुंच गई है। वो जिद पर अड़ी है कि जब तक जमीन को नहीं दिलाया जाता, तब तक वो किसी से बात भी नहीं करेगी। 
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत महिला द्वारा जैंत पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। कार्रवाई न होने पर सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। जिसके बाद सोमवार सुबह पुलिस व राजस्व टीम ने महिला के मकान की तरफ दौड़ लगा दिया। सुबह ही पुलिस, नायब तहसीलदार, लेखपाल महिला के मकान पर पहुंच गए। जिससे महिला कोई आत्मघाती कदम न उठा पाए। 
विज्ञापन


मामला यह था कि थाना जैंत क्षेत्र निवासी महिला मिथलेश ने मुख्यमंत्री को दबंगों द्वारा उसकी जमीन पर कब्जा करने व जैंत पुलिस पर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए डाक रजिस्टर्ड व ऑनलाइन शिकायत की थी। साथ ही कार्रवाई न होने पर जिलाधिकारी कार्यालय पर सोमवार को आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी।

 अमर उजाला खबर प्रकाशित करने के बाद प्रशासन महिला के मकान की तरफ दौड़ लिया। महिला कहीं जा न सके इसलिए पुलिस गेट के बाहर तैनात हो गई। वहीं बीट प्रभारी नरेश कुमार भाटी ने बताया कि राजस्व टीम व पुलिस मौके पर महिला के समाधान के लिए आई है। परन्तु महिला गेट नहीं खोल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें