फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: छाता हाईवे पर बन रहीं दो अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को एनएच-19 स्थित दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। उपाध्यक्ष के आदेश और सचिव के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बनाई गईं सड़कों, बाउंड्रीवाल और गेट को जमींदोज किया गया।
विज्ञापन

प्राधिकरण के अनुसार, संजीव बंसल ने एनएच-19 पर छाता शुगर मिल के सामने लगभग 30 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में बिना अनुमति के कच्ची सड़क, गेट और बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया था। इस संबंध में प्राधिकरण ने वाद दर्ज किया था। उधर, छाता हाईवे स्थित आरपीएल होटल के सामने, श्रीजी गार्डन के पास दूसरी कार्रवाई मेघा चौरसिया पत्नी पवन चौरसिया द्वारा किए गए अवैध निर्माण पर हुई। लगभग 4 हजार वर्ग मीटर में इंटरलॉकिंग सड़क और बाउंड्रीवाल बनाकर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी।
इस मामले में भी प्राधिकरण ने वाद दर्ज किया था। अवैध निर्माण न हटाए जाने पर प्राधिकरण ने कड़ा रुख अपनाते हुए शुक्रवार को बुलडोजर चलाया। इस दौरान प्राधिकरण का प्रवर्तन दल और थाना छाता कोतवाली की पुलिस टीम मौके पर तैनात रही। प्राधिकरण सचिव आशीष कुमार ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें