फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गश्त के दौरान पुलिस की गाड़ी से टकराया सांड

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम गश्त पर निकली पुलिस की सरकारी गाड़ी अचानक सामने आए सांड से टकरा गई। हादसे में पुलिस की गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी में सवार क्राइम इंस्पेक्टर और महिला उपनिरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार शाम पुलिस टीम गश्त पर थी। गाड़ी में इंस्पेक्टर विवेक कुमार, चालक प्रदीप जन्मेदा, महिला उपनिरीक्षक ज्योति कुमारी, कांस्टेबल चेतन और कांस्टेबल जुगेंद्र सवार थे। टीम नौहझील से गश्त करते हुए मीरपुर की तरफ जा रही थी। पिथौरा गांव के समीप तेज गति से एक सांड दौड़ता हुआ आया और सीधे पुलिस के वाहन से टकरा गया। घायल पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार दिया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें