फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डाथॉन 2025: पंजीकरण के बाद अब प्राेजक्ट की तैयारी

विज्ञापन
यूआरसी पर बिल्डाथॉन का सजीव प्रसारण देखते बच्चे व शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
मथुरा। पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने की दिशा में शिक्षा विभाग पूरी तरह सक्रिय है। इसी कड़ी में जिले भर के स्कूलों में विकसित भारत बिल्डाथॉन प्रतियोगिता की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। 988 स्कूलों के पंजीकरण किए जा चुके हैं। अब बारी प्रोजक्टों को वीडियो माध्यम से अपलोड करने की है।
विज्ञापन

इसी क्रम में सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह और बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने शिक्षक और विद्यार्थियों को प्रोजक्ट से संबंधित वीडियो दिखाईं। साथ ही प्रोजक्ट से जुड़ी बातें समझाई गईं। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।

डीआईओएस ने बताया कि प्रतियोगिता के चार प्रमुख विषय (थीम) हैं। लोकल फॉर वोकल, समृद्ध भारत, आत्मनिर्भर और स्वदेशी पर आधारित इनोवेटिव आइडिया के प्रोजेक्ट बनाकर यूट्यूब के माध्यम से अपलोड करने होंगे। प्रतियोगिता में जिले के 1000, प्रदेश से 100 और देश में से 10 प्रोजक्टों का चयन होगा। इसमें विजेता टीम को सरकार ने एक करोड़ की पुरस्कृत धनराशि तय की है। शिक्षक और विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट 31 अक्तूबर तक पोर्टल पर अपलोड होंगे।
विज्ञापन

यूआरसी पर चला सजीव प्रसारण
बीएसए रतन कीर्ति ने नगर संसाधन केंद्र (यूआरसी) पर छात्रों को बिल्डाथॉन 2025 के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बिल्डाथॉन की शुरुआत 22 सितंबर से हो चुकी है। 12 अक्तूबर तक शिक्षकों एवं बच्चों के पंजीकरण कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा 6 से आठवीं तक संचालित विद्यालयों को शामिल किया गया है। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार, रविंद्र कुमार चौधरी, बलवीर सिंह, एआरपी गिरीश कौशिक, प्रकाश चंद, स्तुति पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें