फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग के लिए संजीवनी लेकर आया है बजट

Thu, 02 Feb 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
बजट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद कैशलेस परेशानी से जूझ रहे उद्योगों के लिए बजट संजीवनी लेकर आया है। एक तरफ पांच लाख तक की आय वाले लोगों को आयकर में पांच प्रतिशत की छूट से माइक्रो इंडस्ट्रीज संचालकों को बड़ी राहत मिली है। इसके अलावा 50 करोड़ के सालाना टर्न ओवर वाली औद्योगिक इकाइयों को भी कारपोरेट टैक्स स्लैब में छूट दी गई है। ऐसे उद्यमी जो अब तक 30 प्रतिशत कर देते थे वो अब 25 फीसदी कर देंगे।
विज्ञापन



प्रिंटिंग प्रेस कारोबारी गिरधारी अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने पांच लाख तक की आय वाले लोगों को पांच प्रतिशत कर की छूट दी है। इस दायरे में माइक्रो इंडस्ट्रीज संचालक सीधे लाभान्वित हो रहे हैं। 


नेशनल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि बजट उद्योगों के लिए राहत लेकर आया है। 50 करोड़ टर्नओवर वाले उद्योगों को कारपोरेट कर में 5 प्रतिशत की छूट से मथुरा में 100 कारखाने लाभान्वित होंगे। 
विज्ञापन



साड़ी उद्यमी गोविंद शरण मित्तल ने कहा कि बजट सकारात्मक संदेश लेकर आया है। कर की दर कम होने के बाद कारोबारी टर्नओवर को बढ़ाने के लिए उत्साहित होंगे। दो करोड़ सालाना टर्नओवर वालों को आयकर जांच से बचने के लिए अब 8 प्रतिशत के स्थान पर 6 प्रतिशत देने का निर्णय भी उत्साह बढ़ाने वाला है। 

ब्रजवासी हाईटेक उद्योग के निदेशक राजेश अग्रवाल ने कहा कि बजट उद्योगों को बढ़ावा देने वाला है। इसमें 50 करोड़ तक के टर्नओवर पर कारपोरेट कर की दर को कम करने का कदम सराहनीय है। इससे छोटे उद्योगों को स्थापित करने में बड़ी मदद मिलेगी।
विज्ञापन



मथुरा के उद्योगों की फैक्ट फाइल...
-जनपद में 300 बड़े उद्योगों सहित कुल 1500 इकाइयां
-50 से अधिक है साड़ी उद्योग, सालाना टर्नओवर 700 करोड़

-टोंटी की 100 यूनिट, सालाना टर्नओवर 1,000 करोड़
-ढोल, बाइब्रेटर, चांदी उद्योग की कुल 500 इकाई, टर्नओवर तीन हजार करोड़ 
-प्रिंटिंग प्रेस की छोटी-बड़ी करीब 100 इकाई, टर्नओवर करीब 100 करोड़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें