फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बसपाइयों ने एकजुट होकर और कांग्रेस ने अलग-अलग किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बाबा साहब पर गृहमंत्री के दिए बयान से गुस्साए बसपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। बसपाइयों ने एकजुट होकर और कांग्रेस ने दो गुटों में विरोध जताया।इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा गया। इस दौरान बसपाइयों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से माफी मांगने और बयान का पश्चाताप करने की भी मांग की।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया था। मंगलवार को बसपा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश कर्दम के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा देश के गृहमंत्री सदन के अंदर बहुजन समाज के मसीहा डॉ. भीमराव आंबेडकर पर अमर्यादित टिप्पणी की है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया है। जिसमें गृहमंत्री अमित शाह से माफी मांगने और बयान पर पश्चाताप करने की मांग की गई है।
वहीं कांग्रेसियों ने पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान महानगर इकाई ने डीगगेट से होलीगेट तक और जिला कांग्रेस इकाई ने होलीगेट से कलेक्ट्रेट परिसर तक पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के साथ कार्यकर्ताओं ने डीगगेट स्थित बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद कार्यकर्ता विकास बाजार होते हुए कलेक्ट्रेट तक हाथ में तख्ती लेकर पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया। इधर, कांग्रेस के कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि के साथ भी कार्यकर्ताओं ने डीगगेट से पैदल मार्च शुरू करके होलीगेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने एडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर गृहमंत्री के बयान पर सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में राष्ट्रपति से अपील की गई है कि डॉ. आंबेडकर पर की गई टिप्पणी पर संज्ञान लिया जाए। प्रदर्शन के दौरान शिवदत्त चतुर्वेदी, लता चौहान, उमेश शर्मा, मालिक अरोड़ा, विनोद चतुर्वेदी, प्रवीण ठाकुर, प्रवीण भास्कर, निलेश जादौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें