फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बीएसएफ कर्मी पत्नी की आत्महत्या में भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे स्थित ओम नगर कॉलोनी में शुक्रवार को महिला की लाइसेंसी राइफल से खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने रविवार को पति बीपी सिंह को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच शक के कारण तनाव चल रहा था।
विज्ञापन

ओम नगर कॉलोनी में पूजा (30) ने शुक्रवार की दोपहर को पति की लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के वक्त घर पर अकेली थीं। दो बच्चे स्कूल पढ़ने गए थे और पति बीपी सिंह बच्चों की छुट्टी होने पर सीधे स्कूल पहुंच गए थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के पीछे शक की वजह सामने आई है। पत्नी को शक था कि पति का किसी से अफेयर चल रहा है। यही कारण है कि काफी दिनों बाद छुट्टी लेकर आए पति सीधे घर नहीं पहुंचे और बच्चों के स्कूल पहुंच गए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार अनबन भी हुई थी। पुलिस ने बताया कि जांच में स्पष्ट हुआ कि महिला ने राइफल को ठोड़ी पर लगाकर खुदकुशी की थी। इस मामले में मृतका के भाई राघवेंद्र ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्या की धारा को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने में तरमीम करने के बाद पति बीपी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजने के आदेश हुए। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं, जिन्हें सिर से मां का साया उठने के बाद अब पिता को भी जेल जाना पड़ा। दोनों का मां-बाप के बिना बुरा हाल है। दोनों बच्चों को परिजन किसी तरह संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें