फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा शुल्क मांगने वाला बाबू निलंबित

Tue, 02 Feb 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील ब्लाक की महिला शिक्षामित्र से सुविधा शुल्क की मांग करने वाले लिपिक को बीएसए ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। लिपिक को मुख्यालय से संबद्ध करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


सोमवार को अमर उजाला में ‘सुविधा शुल्क मांगते बाबू की आवाज रिकार्ड’ शीर्षक से प्रकाशित समाचार पर संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने आरोपी लिपिक रुषित कुमार पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

गौरतलब है कि नौहझील ब्लाक के बाबू रुषित कुमार पाठक पर प्रथम बैच में सहायक अध्यापक पद पर समायोजित शिक्षामित्र मंजू देवी ने दस हजार रुपये मांगे जाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


मंजू देवी का आरोप है कि उसका नौ माह का एरियर बिल बनाने के नाम पर लिपिक ने दस हजार रुपये की मांग की थी। यह बात उन्होंने रिकार्ड भी कर ली है। इसमें बाबू स्पष्ट शब्दों में सुविधा शुल्क कम न करने की बात कह रहा है।

शिक्षिका ने ने इसकी शिकायत डायट प्राचार्य डॉ. मुकेश अग्रवाल और बीएसए अशोक कुमार सिंह से शिकायत की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद बीएसए ने लिपिक को निलंबित करते हुए उसे मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन


नौहझील ब्लाक के बाबू को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। पीड़ित महिला को न्याय दिलाया जाएगा।
- अशोक कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें