फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बीएसए के छात्र आकाश का यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के पूर्व छात्र आकाश कुमार ने अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन और कड़ी मेहनत से संस्थान का नाम रोशन किया है। आकाश का चयन ब्रिटेन की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल में सस्टेनेबल इंजीनियरिंग (सिविल इंजीनियरिंग एंड बिल्ट एनवायरनमेंट) में मास्टर डिग्री के लिए हुआ है।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल का विश्व रैंकिंग में 51वां स्थान है। वहीं द गार्डियन रैंकिंग में सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में इसे प्रथम स्थान प्राप्त है। यह रसेल ग्रुप यूनिवर्सिटी में शामिल है, जो ब्रिटेन के शीर्ष 5 विश्वविद्यालयों में से एक है। विभागाध्यक्ष विकास दुबे ने बताया कि आकाश को लगभग 1 करोड़ रुपये तक की पूर्ण छात्रवृत्ति भी प्राप्त हुई है। संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट उमाशंकर अग्रवाल ने आकाश को पटुका ओढ़ाकर सम्मानित किया। कॉलेज के निदेशक प्रो. डॉ. श्यामसुंदर अग्रवाल, रजिस्ट्रार भगवान सिंह, शिक्षक-शिक्षकाओं और विद्यार्थियों ने आकाश की इस उपलब्धि पर हर्ष जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें