फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रूट चार्ट तैयार, बसों के लिए अब सिर्फ अगले सप्ताह तक इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। लंबे समय से रोडवेज बसों की मांग कर रहे ग्रामीण अंचल के लोगाें के इंतजार की घड़ी अब समाप्त हो गई है। जल्द ही रोडवेज बसें उन गांवों तक भी पहुंचेंगी, जहां अब तक इनकी सुविधा नहीं थी। इन बसों के संचालन के लिए रूट चार्ट और समय सारणी तैयार हो चुकी है। अगले सप्ताह से ये बसें ग्रामीण सड़कों पर दौड़ती हुई नजर आएंगी।
विज्ञापन


ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों को परिवहन के लिए अब तक असुविधाओं से जूझना पड़ रहा था। प्राइवेट और डग्गामार वाहन मनमाना किराया वसूलते हैं। साथ ही उनकी यात्रा भी असुरक्षित रहती थी। इसके अलावा समय पर वे अपने गंतव्य तक भी नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसी ही तमाम समस्याएं ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई थीं। ग्रामीणों को इस तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए रोडवेज ने आधा दर्जन से अधिक नए रूटों पर बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। नए रूटों में सौंख, उसपार, ऊंचा गांव, छाता-कोसी और बरसाना जैसे कस्बों को जोड़ा गया है। इससे न केवल ग्रामीण यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि तीर्थयात्रियों और विद्यार्थियों को भी आसानी से आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। स्टेशन मैनेजर संतोष अग्रवाल ने बताया कि 10 नई बसों का अगले सप्ताह से संचालन शुरू कर दिया जाएगा। सभी रूटों पर समय सारिणी तय कर ली गई है। बसें निर्धारित स्टॉपेज पर ही रुकेंगी।


इन रूटों पर दौड़ेंगी बसें
मथुरा से बाजना-वृंदावन
समय - दोपहर तीन बजे
गोवर्धन से बरसाना
शाम चार बजे
मथुरा से बाजना
सुबह 7.30 बजे
बाजना-बरसाना
शाम 5 बजे
वृंदावन से छाता
दोपहर 12.30
दूसरी बस दोपहर दो बजे
पचावर से बालाजी
शाम छह बजे
मथुरा से सिकंदराराऊ
सुबह आठ बजे


ग्रामीणों की प्रतिक्रिया
सौंख निवासी भीमसेन ने खुशी जताते हुए कहा कि अब हमें काम पर जाने के लिए समय पर वाहन मिलेंगे और समय से हम अपने गंतव्य पर पहुंचेंगे। रोडवेज की बसें मिलेंगी तो सफर सुरक्षित और सस्ता होगा। बरसाना जाने वाले श्रद्धालु त्रिलोकी ने कहा कि मंदिरों तक पहुंचने के लिए बस सुविधा मिलने से अब काफी आसानी होगी। खासकर त्यौहारों पर होने वाली भीड़ में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें