फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई को पीटकर बेरहमी से की हत्या

Mon, 25 Jul 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
गांव कुरकंदा में प्रधानी के चुनाव की रंजिश में सोमवार को एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान पहुंचे अपने पिता और भतीजे को भी पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग भी हुई। मृतक के बेटे तारा ने अपने ताऊ हेतराम सहित 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव में कई वर्ष से गांव की सत्ता के लिए रंजिश चली आ रही है। सोमवार को फौरन सिंह पुत्र वेदराम खेत पर जा रहे थे। रास्ते में घात लगाए झाड़ियों में बैठे उसके बडे़ भाई हेतराम और उसके समर्थकों ने उस पर हमला कर दिया। उसे तब तक पीटते रहे, जब तक उसके प्राण पखेरू नहीं उड़ गए। उसकी हत्या की सूचना पर पिता वेदराम और मृतक का बड़ा बेटा भूपेंद्र मौके पहुंचे तो उनको भी पीटकर घायल कर दिया। भूपेंद्र को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। 

दूसरे पक्ष का हेतराम भी घटना में घायल हो गया। परिवारीजनों उसे फरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए। इधर, पुलिस ने अपनी सुरक्षा में मृतक का दाह संस्कार कराया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गांव में दबिश दे रही थी।
विज्ञापन


10 वर्ष पूर्व से चली आ रही रंजिश
दोनों भाइयों में करीब दस वर्ष पूर्व गांव की प्रधानी के चुनाव में ही रंजिश हुई थी। हेतराम गांव में राजपाल गुट के समर्थक थे तो छोटा भाई फौरन सिंह राजेंद्र के गुट में आ गए। इसके बाद से दोनों भाइयों में रंजिश बढ़ती ही गई। इस समय राजेंद्र के भाई प्रेम सिंह गांव के प्रधान हैं। हत्या के मामले में राजपाल और उनके परिवारीजन भी नामजद किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें