मथुरा। बलदेव पहुंची राधारानी ब्रज चौरासी कोस यात्रा के श्रद्धालु।
- फोटो : MATHURA
बलदेव (मथुरा)। विरक्त संत रमेश बाबा के सानिध्य में चल रही श्रीराधारानी ब्रज चौरासी कोस पदयात्रा शुक्रवार को बलदेव पहुंची। यहां ब्रजयात्रियों का जगह-जगह स्वागत किया गया। राधे-राधे के स्वरों से बलदेव नगरी राधामय हो गई। ब्रजयात्रा कारब से शुरू होकर यहां पहुंची।
खानपुर तिराहे पर भाकियू (भानू) जिलाध्यक्ष देवेंद्र पहलवान ने अपनी टीम के साथ ब्रज यात्रियों का स्वागत किया। ब्रजयात्रियों ने बंदी, आनंदी मां के दर्शन किए। नरहौली चौराहे से नगर में प्रवेेश किया। पुराना बसस्टैंड होते हुए क्षीरसागर पर पूजा-अर्चना की। ब्रजयात्री मोती बाजार, शिवरतन बाजार, गोशाला फाटक होते हुए दाऊजी मंदिर पहुंचे। दाऊजी महाराज व रेवती मैया के दर्शन कर पुण्य कमाया। मंदिर में नृसिंह दास महाराज व साध्वी श्रीजी शर्मा, गौरा देवी ने भजन गाए। ब्रजयात्रा में डॉ. रामजीलाल शास्त्री, राधाकांत शास्त्री, सुनील सिंह ने यमुना के प्रदूषण पर दुख व्यक्त किया।
केंद्र व प्रदेश सरकार से यमुना को प्रदूषण मुक्त कराने की मांग की। यदि यमुना प्रदूषण से मुक्त न हुई तो फिर यमुना के लिए आंदोलन किया जाएगा। अमित भारद्वाज, बनबारी लाल गर्ग, सुरेश अग्रवाल, ओमप्रकाश चौधरी, दीनदयाल मित्तल, संजीव अग्रवाल, जगदीश पाठक, सुजीत वर्मा, ममता पाठक, स्नेह पाठक, सुरेश उपाध्याय ने स्वागत किया। ब्रजयात्रा रीढा मार्ग होते हुए जटौरा रोड स्थित पड़ाव स्थल पर पहुंची।