फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में प्रसव पर लिए 1000 रुपये

Sat, 20 Aug 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
hospital
विज्ञापन
महिला अस्पताल में प्रसव के लिए स्टाफ नर्सों के एक-एक हजार रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। यह कोई आरोप नहीं है बल्कि एडीएम के निरीक्षण में खुलासा हुआ था। अब हंगामा मचा तो सीएमओ ने पहुंचकर स्टाफ के बयान लिए। इसमें कइयों पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


महिला अस्पताल का स्टाफ लगातार शिकायतों में घिर रहा है। पहले भी मरीजों को भर्ती न करने या फिर वसूली करने की शिकायतें गूंजती रही हैं। प्रसव के दौरान महिला की मौत होने पर यहां बवाल तक हो चुका है। लेकिन फिर भी अस्पताल स्टाफ के व्यवहार में सुधार नहीं हो रहा है। 

17 अगस्त को अपर जिला अधिकारी रविंद्र कुमार ने जब निरीक्षण किया तो प्रसव के लिए 1000 रुपये लेने की बात सामने आई थी। बाकायदा तीमारदारों ने अपना बयान दर्ज कराया था। एडीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ को बताया।
विज्ञापन


शुक्रवार को सीएमओ डा. विवेक मिश्रा और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पीके गुप्ता महिला अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। उस दिन जो भी स्टाफ नर्स ड्यूटी पर थीं उनके बारे में जानकारी की गई। महिला चिकित्सकों के बारे में भी पूछा गया। बताया जाता है कि यह मामला शासन तक पहुंच गया है। कइयों पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें