फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बिहारीजी कॉरिडोर के विरोध में ब्रजवासियों का हल्ला बोल...सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ भी फूटा गुस्सा

Mon, 05 May 2025 11:23 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बिहारीजी कॉरिडोर को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि सरकार कॉरिडोर के नाम पर ब्रज की सांस्कृतिक विरासत को नष्ट करना चाहती है। उन्होंने सांसद हेमा मालिनी का भी विरोध किया।
विज्ञापन
विरोध करते स्थानीय लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित बिहारीजी कॉरिडोर को लेकर स्थानीय ब्रजवासियों का विरोध तेज होता जा रहा है। सोमवार को बड़ी संख्या में कॉरिडोर से प्रभावित लोगों ने ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के चबूतरे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय सांसद हेमा मालिनी और उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि सरकार कॉरिडोर के नाम पर ब्रज की सांस्कृतिक विरासत को नष्ट करने पर तुली हुई है।

ज्ञात हो कि हाल ही में सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर बिहारीजी कॉरिडोर के निर्माण को शीघ्र शुरू करने की मांग की थी। इसी को लेकर आक्रोशित ब्रजवासियों ने कहा कि हेमा हमारे वोटों से सांसद बनी हैं न कि बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों की वजह से। उन्होंने आज तक एक बार भी पीड़ितों से संवाद नहीं किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने यह भी कहा कि बिहारी जी मंदिर परिसर में ही लगभग 1000 वर्गगज भूमि खाली पड़ी है, जिसका उपयोग तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्था के लिए किया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का उद्देश्य सुविधा नहीं बल्कि कॉरिडोर के नाम पर पैसों की बंदरबांट करना है।

ब्रजवासियों ने यह भी चेतावनी दी कि इस परियोजना से वृंदावन की पारंपरिक कुंजगालियां नष्ट हो जाएंगी जो ठाकुरजी की कुंजबिहारी लीला से जुड़ी हैं। अगर सरकार ने कॉरिडोर निर्माण की जिद नहीं छोड़ी तो हमें आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर होना पड़ेगा, एक प्रदर्शनकारी ने भावुक होकर यह कहा।

विरोध प्रदर्शन में रुक्मिणी रमन गोस्वामी, सोहन लाल मिश्र, राजेश शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, नीरज गोस्वामी, आशीष गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, गोपाल शर्मा, सुरेश शर्मा, मोनू शर्मा, जय शर्मा, दीपक पाराशर आदि शामिल रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें