फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फिर सड़क पर आए ब्रजवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। वृंदावन रेल सेवा के समर्थन में बुधवार को एक बार फिर स्थानीय जनता का गुस्सा सड़कों पर नजर आया। वृंदावन रेल बचाओ मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने दुपहिया वाहन रैली निकालकर रेल परियोजना की बहाली की मांग की। रैली में मौजूद लोगों ने सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन



दोपहर दो बजे रैली की शुरुआत रंग लक्ष्मी विद्यालय से हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः स्कूल पर जाकर समाप्त हुई। रेल सेवा बहाल करो, जनता का हक वापस दो जैसे नारे गूंजते रहे। व्यापारी नेता धनेंद्र अग्रवाल उर्फ बॉबी ने कहा कि यह रैली वृंदावन की जनता को जगाने के लिए है। सिद्धार्थ शुक्ला और गोविंद नारायण बृजवासी ने कहा कि यह सिर्फ रेल नहीं, हमारी श्रद्धा का विषय है।

राधा रानी मेल से वृंदावन वासियों का भावनात्मक जुड़ाव था, जिसे समाप्त करके हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है। सुशील गौतम और अमित शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द रेल सेवा बहाल नहीं की गई तो मोर्चा और उग्र रूप लेगा। मधु मंगल शुक्ला, चित्रकार बृज गोपाल गुप्ता, आनंद अग्रवाल, मनोज गौतम, कुंज बिहारी पाठक, अतुल श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें