फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रीकृष्ण की ब्रजभूमि में बने ब्रजभाषा अकादमी

विज्ञापन
पद्मश्री मोहनस्वरूप भाटिया
विज्ञापन
मथुरा। पद्मश्री मोहनस्वरूप भाटिया ने श्रीकृष्ण की ब्रजभूमि में ब्रजभाषा अकादमी न होने को दुखद बताया। साथ ही तीन साल पहले सूर ब्रजभाषा अकादमी की घोषणा के धरातल पर न उतर पाने को लेकर उन्होंने चिंता भी जताई। उन्होंने सरकार से ब्रजभाषा अकादमी और महाकवि सूरदास अकादमी स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन

ब्रज साहित्य-संस्कृति के उपासक व उत्तरप्रदेश संगीत नाटक अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष पद्मश्री मोहनस्वरूप भाटिया ने कहा कि राजस्थान मारवाड़ी भाषायी प्रदेश हैं। इसके बाद भी ब्रजभाषा अकादमी की स्थापना वहां की गईं। वहीं, श्रीकृष्ण की जन्मभूमि व लीलास्थली और मैया मोरी मैं नांइ माखन खायौ..जैसे गीतों की रचनास्थली पर ब्रजभाषा अकादमी की स्थापना नहीं हो सकी।
उन्होंने बताया कि 31 मई 2022 को सूर ब्रजभाषा अकादमी की स्थापना की घोषणा हुई थी, लेकिन यह भी फाइलों तक ही सीमित रह गई। उन्होंने कहा कि महाकवि सूरदास की लोकप्रियता के कारण अलग से महाकवि सूरदास अकादमी की स्थापना और ब्रज में ब्रजभाषा अकादमी की स्थापना करना ही गरिमाजनक होगा। उन्होंने सरकार से इन दोनों अकादमी को प्राथमिकता पर स्थापित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें