फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ण स्वरूप में आया ब्रज प्लानिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड

Wed, 30 Mar 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बरसाना में लठामार होली
विज्ञापन
ब्रज के समग्र विकास की परिकल्पना के साथ बनाया गया ब्रज प्लानिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड अब मूर्त रूप लेनेे जा रहा है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले इस बोर्ड में ब्रजवासियों की सहभागिता के लिए पत्रकार विनीत नारायण और साहित्यकार रामसिंह यादव को स्थान दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि निकट भविष्य में ही इसकी बैठक होगी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने ब्रज विकास के लिए ब्रज प्लानिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड का गठन किया है। इस बोर्ड के चेयरमैन मुख्यमंत्री हैं। वाइस चेयरमैन मुख्य सचिव को बनाया गया है। बाकी डेवलपमेंट से जुटे विभागों के प्रमुख सचिव, डीएम और विप्रा उपाध्यक्ष को भी इसमें शामिल किया गया है। शासन स्तर पर यह बोर्ड ब्रज विकास के फैसले लेगा तो जनपद स्तर पर गठित इसकी समिति में शामिल डीएम सहित सभी विभागाध्यक्ष बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के साथ विकास की आवश्यकताएं तय करेंगे।

बोर्ड में सरकारी तंत्र के साथ अब दो अन्य सदस्यों की भी तैनाती कर दी गई है। बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और मुख्य सचिव के स्टॉफ आफीसर आरडी पालीवाल ने बताया कि इसमें मथुरा से ब्रज फाउंडेशन के चेयरमैन विनीत नारायण और एटा के साहित्यकार रामसिंह यादव को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


अब संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही ब्रज प्लानिंग एंड डेवलपमेंट की बैठक होगी। पिछले दिनों मथुरा आए नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव आवकारी ने भी मार्च माह के आसपास बोर्ड की बैठक आहूत होने की संभावना जताई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें