फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Braj Ki Holi 2026: लठामार से लेकर छड़ीमार...बांकेबिहारी मंदिर में कब होगी होली, प्रशासन ने जारी किया कार्यक्रम

Tue, 17 Feb 2026 11:20 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

विश्व प्रसिद्ध ब्रज की होली को लेकर तैयारियां जारी हैं। ऐसे में प्रशासन की ओर से भी होली का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही अधिकारी रंगोत्सव के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं काे दुरुस्त करा रहे हैं।
विज्ञापन
जानें कब से है ब्रज की होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रज में रंगोत्सव 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगा। प्रशासन ने प्रमुख होली उत्सवों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। कार्यक्रम जारी होने के साथ ही संबंधित स्थलों पर तैयारियां तेज हो गई हैं और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन


वैसे तो ब्रज में पूरे 40 दिन तक होली के आयोजन होते हैं, लेकिन इसमें सबसे प्रमुख नौ दिवसीय रंगोत्सव होता है। 24 फरवरी को नंदगांव में फाग आमंत्रण एवं बरसाना में लड्डू होली, 25 को बरसाना में लठामार होली, 26 को नंदगांव लठामार होली होगी। 27 फरवरी को श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर और श्रीबांके बिहारी मंदिर में रंगों की होली होगी। 
 
विज्ञापन

एक मार्च को द्वारिकाधीश मंदिर में होली, गोकुल में छड़ी मार होली, 3 मार्च को चतुर्वेदी समाज का डोला, 5 को बलदेव के दाऊजी मंदिर में हुरंगा, चरकुला मुखराई, नंदगांव में हुरंगा होगा। 6 मार्च को गांव बठैन और गिडोह का हुरंगा, 9 मार्च को महावन में छड़ीमार होली और 12 को वृंदावन के श्रीरंगजी मंदिर में होली उत्सव होगा।

ब्रज की होली देखने के लिए बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। पुलिस प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अधिकारी रंगोत्सव के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं काे दुरुस्त करा रहे हैं।

ये भी पढ़ें-UP: सेना में नाैकरी का झांसा देकर राष्ट्रीय खिलाड़ी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; फाैजी गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें